पुलिस का डर
जन्माष्टमी के दिन का लगता है पुलिस और कारागार का कुछ खास नाता है। तभी तो ऐन उसी दिन मेरे थाने जाने की नौबत आ गई है। मामला आज रात करीब साढ़े नौ बजे का है। मैं अपने बच्चों के साथ बाजार निकला था। पत्नी जन्माष्टमी पर किशन भगवान के लिए कुछ नया खरीदना चाह रही थीं। पर खरीदने के पहले मेरी गाड़ी एक पुलिस की गाड़ी से टकरा गई और खरीदारी पुलिस की ओर मुड़ गई। गाड़ी गुनहगारों को तलाशने निकली थी और मैं एक नया गुनाहगार मिल गया। मेरी गाड़ी में मेरी बेटी भानी, मेरा बेटा मानस और मेरी पत्नी आभा बैठे थे और पुलिस की गाड़ी में तीन सिपाही और दारोगा पाटील के साथ वर्दीवाला ड्राइवर भी था। यानी कुल पाँच हथियारबंद लोग बनाम चार निहत्थे ।
बात केवल टक्कर की होती तो चल जाता। मामला यहाँ उलझ गया कि गलती किसकी है मेरी या उस वर्दी वाले ड्राइवर की। टक्कर के बाद उस गाड़ी से पुलिस वाले निकल आए और मेरी गाड़ी को लगभग घेर लिया। मुझसे गलती यह हुई की चवन्नी वाली भूल की तरह तत्काल क्षमा क्यों नहीं माँग लिया। मैंने उनके ड्राइवर से कहा कि आप भी देख कर चलें । बस उसने मुझे गाड़ी से उतरने और डीएल और गाड़ी का पेपर देने की बात की। मैंने उसे पेपर नहीं दिए ना ही डीएल दिया क्योंकि मैं कुछ भी लेकर निकला ही नहीं था। उसने मेरा मोबाइल नंबर माँगा मैंने दे दिया लेकिन उसने अपना नंबर माँगने पर भी नहीं दिया । थोड़ी बातचीत के बाद सारे पेपर लेकर पुलिस चौकी आने को बोल कर वे सब चले गए मैं उलझ गया हूँ।
क्या करूँ। थाने जाने का मन नहीं है। जानता हूँ कि गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सिर्फ लिखना और धकेलना भर ही पड़ता है।
रात बिताने की तैयारी में हूँ। थाने नहीं जा रहा हूँ। सुबह जाऊँगा। जो होगा देखा जाएगा। अगर बंद हो गया तो बच्चे थोड़े दुखी होंगे । लेकिन बाहर तो आ ही जाऊँगा । यहाँ भाई चंदन परमार जी,मित्र अभय तिवारी , प्रमोद जी, विमल भाई, अजय जी, अनिल रघुराज, जितेन्द्र दीक्षित और मयांक भागवत जैसे कुछ मित्र हैं जो जमानत ले लेंगे। पर अगर पुलिसवालों ने मुझे ठोंका तो। हालाकि की थोड़ी बहुत पिटाई झेल सकता हूँ। पर बहुत नहीं।

मामले के बीच कुछ जो अलग सा हुआ।
भानी ने इतने पास से पुलिस अंकल को पहली बार देखा तो वो काफी खुश थी । वह अब तक मुझसे कई बार सवाल कर चुकी है कि पुलिस अंकल पेपर माँग रहे थे। वह पुलिस अंकल के पास चलने को तैयार भी है।मानस थोड़ा घबराया था क्योंकि डीएल मैंने उसी से उठाने को कहा था पर उसने कुछ और उठा लिया यानी वह बटुआ नहीं लिया जिसमें मैं डीएल रखता हूँ।
पत्नी पूरे मामले को महज दुर्योग मानती रही और अब भी मान रही हैं । क्योंकि बाजार जा कर फिर उसने मुझे आने को कहा और मैं चला भी गया । यानी सब कुछ अचानक ही हुआ ।
अब जाग कर रात बितानी है और सबेरे से पुलिस चौकी के फेरे लगाने हैं । देखते हैं क्या सचमुच जन्माष्टमी के दिन या रात कारागार की यात्रा करनी पड़ेगी।